Stock Guru India (SGI) स्टॉक गुरु इंडिया : 1000 करोड़ रु.का घोटाला
स्टॉक गुरु इंडिया : 1000 करोड़ रु.का घोटाला करने वाले स्टॉक गुरु इंडिया के मालिक लोकेश्वर देव उर्फ़ उल्लास खरे व उसकी पत्नी प्रियका उर्फ़ रक्षा खरे को दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 12-नवम्बर को गिरफ्तार कर लिया है ! पुलिस ने बताया कि लोकेश्वर देव और प्रियंका देव के असली नाम उल्लास और रक्षा हैं। दोनों ने फर्जी नाम से पश्चिमी दिल्ली के रामा रोड पर कंपनी खोली और लोगों को चूना लगाने के लिए वचन पत्र तक दिए। अकेले दिल्ली से ही स्टॉक गुरू ने करोड़ों बनाए। इसके अलावा देश भर के इंवेस्टर्स से लोकेश्वर ने मोटी रकम ऐंठी और उसकी पत्नि प्रियंका उर्फ रक्षा ने उसका पूरा साथ दिया। अब दोनों सलाखों के पीछे हैं
No comments